Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आयकर विभाग ने छत्रपति संभाजीनगर में एक साथ 11 जगहों पर की छापेमारी

मुंबई, 30 नवंबर  । आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने गुरुवार को सुबह से छत्रपति संभाजीनगर में नामचीन 11 बिल्डरों के आवास और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की है। इस ऑपरेशन में आईटी के 200 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। आईटी अफसर शहर के बड़े बिल्डरों की वित्तीय अनियमितता और करचोरी की छानबीन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन छह बजे से ही आईटी विभाग के अधिकारी कई टीम बनाकर शहर के बिल्डरों के यहां छापेमारी कर रहे हैं। आईटी विभाग ने इस छापेमारी को बेहद गोपनीय रखा है और पुलिस की बड़े पैमाने पर सुरक्षा रखी गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आगामी दो तीन दिनों तक जारी रहेगी। खबर लिखे जाने तक आईटी टीम की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

error: Content is protected !!