Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सूरत: केमिकल कंपनी में आग लगने के बाद लापता 7 श्रमिकों के शव मिले

सूरत, 30 नवंबर । सूरत के सचिन जीआईडीसी की केमिकल कंपनी एथर इंस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार तड़के लगी भीषण आग के बाद से लापता 7 श्रमिकों के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। दुर्घटना में 27 श्रमिक झुलस गए थे। इनमें 8 श्रमिक 70 से शत-प्रतिशत झुलसे हैं, ये सभी हॉस्पिटल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

सूरत पुलिस के उपायुक्त राजेश परमार अनुसार कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों का पता नहीं चल रहा था। उनके परिजनों ने उनके गुम होने की जानकारी दी थी। आग बुझने के बाद खोजबीन के बाद पहले 6 और बाद में 1 कर्मचारी का शव बरामद हुआ। मृतक कर्मचारियों में दिव्येश कुमार पटेल, संतोष विश्वकर्मा, सनत कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, गणेश प्रसाद, सुनील कुमार और अभिषेक सिंह के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सचिन जीआईडीसी में स्थित केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज में बुधवार रात 2 बजे किसी कारण से स्टोरेज टैंकर में धमाके के साथ आग लग गई। कंपनी में तीन शिफ्ट और एक जनरल शिफ्ट में कर्मचारी काम करते हैं। दुर्घटना के समय कंपनी में 150 कर्मचारी और श्रमिक काम कर रहे थे। आग के बाद वहां भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी गाड़ियों के साथ पहुंचे। आग को काबू में लाने का प्रयास शुरू किया गया।

error: Content is protected !!