
बोकारो, 5 अगस्त । न्यायिक अकादमी झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप व जिला प्रशासन बोकारो की ओर से रविवार को रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में किया जाना है। इस क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद शनिवार को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार होते हुए सेक्टर पांच स्थित बोकारो निवास पहुंचे।
बोकारो जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ रजनीश कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ देकर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

