Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्राइवेट हास्पिटल में महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

मुरादाबाद, 05 अगस्त । मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शनिवार रात्रि में अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार महिला का 20 दिन पहले पित्त का ऑपरेशन कराया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों में समझाने बुझाने के बाद समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।

शनिवार को नगर पंचायत महमदपुर माफी स्थित इंडियन चैरिटेबल हास्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान महिला की मौत हो गई। बताते हैं कि 20 दिन पहले महिला का पित्त का ऑपरेशन हुआ था। महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वहीं महिला की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ फरार हो गया। हालांकि, नगर पंचायत के कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन मृतका के परिजन शांत होने को तैयार नहीं थे। वह डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। लेकिन समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मौके पर पहुंचीं थाना मैनाठेर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां दोनों में समझाने बुझाने के बाद समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।

error: Content is protected !!