Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस बराकर नदी में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी

गिरिडीह, 05 अगस्त । रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस शनिवार देर शाम बराकर नदी में गिर गई। बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं दो लोगों के मरने की खबर है।

बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस जैसे ही गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी पर पहुंची चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। जैसे ही घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के पीछे की वजह गाड़ी की तेज रफ्तार थी।

दूसरी तरफ घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य में ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुटे हैं। सूचना पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद जहां स्थानीय लोग बचाव में जुटे, वहीं डीसी-एसपी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी बचाव में जुट गए। इधर, बताया जाता है कि घटना के बाद राह से गुजर रहे कांवरियों ने भी अपने वाहन से उतर कर बचाव कार्य में लग गए हैं।

error: Content is protected !!