Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सूडान की राजधानी खार्तूम में वायुसेना ने बरसाए बम, पांच बच्चों समेत 17 लोग मारे गए

सूडान की राजधानी खार्तूम में वायुसेना ने बरसाए बम, पांच बच्चों समेत 17 लोग मारे गए
खार्तूम, 18 जून  । सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच राजधानी खार्तूम के दक्षिणी हिस्से में देश की वायुसेना के हमले में पांच बच्चों सहित कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

वायुसेना की इस बमबारी पर सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फेसबुक पर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि खार्तूम के दक्षिणी हिस्से में स्थित अल-यरमौक और मेयो इलाके हवाई हमले की चपेट में आ गए। इस बमबारी में पांच बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित 17 लोगों की मौत हुई। बमबारी में 25 मकान जमींदोज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूडानी की वायुसेना के शक्तिशाली बमों के धमाकों से आसमान धुआं-धुआं हो गया। रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने विमानभेदी तोपों से जवाब दिया।

दरअसल सूडान में नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की मांग को लेकर 2021 से ही संघर्ष चल रहा है। मुख्य विवाद सेना और अर्धसैनिक बल आरएसएफ के विलय को लेकर है। खार्तूम और देश के अन्य इलाकों में शुरू संघर्ष, सेना और वहां के अर्धसैनिक बल के बीच के बुरे शक्ति संघर्ष का नतीजा है। लगभग एक लाख की संख्या वाली रैपिड सपोर्ट फोर्स के सेना में विलय के बाद बनने वाली नई सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।

error: Content is protected !!