Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बेटे करण देओल के संगीत में तारा सिंह के लुक में नजर आए सनी देओल, वीडियो वायरल

बेटे करण देओल के संगीत में तारा सिंह के लुक में नजर आए सनी देओल, वीडियो वायरल


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। पिछले कुछ दिनों से करण और दृशा के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। हाल ही में करण और दृशा की संगीत सेरेमनी हुई।

खास मौके पर धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल सहित कई तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहीं। सनी देओल ने करण के कॉन्सर्ट में ”मैं निकला गड्डी लेके” गाने पर डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सनी ने करण और दृशा के संगीत समारोह में ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के गाने ”मैं निकला गड्डी लेके” पर डांस किया। करण और दृशा के संगीत समारोह के लिए, सनी देओल ”गदर” के तारा सिंह की तरह नजर आए। उनकी तस्वीरें इंटरनेट वायरल हो रही है।

धर्मेंद्र ने न सिर्फ अपने पोते के संगीत समारोह में शिरकत की, बल्कि डांस भी किया। धर्मेंद्र ने पोते करण और राजवीर के साथ ”यमला पगला दीवाना” गाने पर डांस किया। उनके डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह भी करण और दृशा के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए। करण और दृशा की शादी 18 जून को होगी। उनकी शादी के समारोह में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे।

सनी देओल की ग़दर: एक प्रेम कथा 9 जून को फिर से रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में सनी के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म ”गदर 2” 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल की इस अपकमिंग फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनिल शर्मा ने फिल्म ”गदर 2” का निर्देशन किया है।

error: Content is protected !!