Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पश्चिम सिक्किम में आफत की बारिश, कई स्थानों पर भूस्खलन, पशुधन को नुकसान

पश्चिम सिक्किम में आफत की बारिश, कई स्थानों पर भूस्खलन, पशुधन को नुकसान

गंगटोक, 18 जून  । पश्चिम सिक्किम में शनिवार रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। पशुधन को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिले के कई स्थानों पर सड़क संपर्क भी टूट गया है।

मानसून की दस्तक के साथ ही सिक्किम में भूस्खलन शुरू हो गया है। भारी बारिश से राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। पश्चिमी सिक्किम के मानेबुंग देंताम निर्वाचन क्षेत्र में रात भर हुई भारी बारिश से भारी क्षति हुई है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई है। ट्राउट फार्म और पशुधन को भी व्यापक नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण पश्चिम जिले में कई जगहों पर सड़क संपर्क भी टूट गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले उत्तर सिक्किम घूमने गए हजारों पर्यटक और छात्र भूस्खलन के कारण फंस गए थे। फंसे हुए लोगों को शनिवार को सकुशल वापस लाया गया।

error: Content is protected !!