Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से छह लोगों की मौत

मनीला, 18 नवंबर । दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार को आए भूकंप में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 तीव्रता मापी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में शनिवार को यह जानकारी स्थानीय आपदा अधिकारियों के हवाले से दी गई है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार शुक्रवार दोपहर भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किलीटर (37 मील) की गहराई पर आया। दक्षिण कोटाबेटो प्रांत में तीन, सारंगानी प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी भू-स्खलन के बाद लापता दो अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में एक 78 वर्षीय व्यक्ति की चट्टान से कुचल जाने के बाद मौत हो गई।

error: Content is protected !!