Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लंदन में रोडरेज में सिख किशोर की चाकू मारकर हत्या, चार गिरफ्तार

लंदन, 18 नवंबर । दक्षिण-पश्चिम लंदन में रोडरेज (सड़क पर हुए एक झगड़े) में एक सिख किशोर की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किशोर की पहचान सिमरजीत सिंह नागपाल के रूप में की गयी है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि सिमरजीत की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 21, 27, 31 और 71 वर्ष बताई गई है। सिमरजीत की हत्या बुधवार तड़के लंदन के हाउंस्लो क्षेत्र में हुई थी। पुलिस की विशेषज्ञ अपराध इकाई ने कहा कि वे 17 वर्षीय सिमरजीत की दुखद मौत से जुड़ी घटनाओं की जांच जारी रखेंगे और सिख समुदाय को इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने का आश्वासन दिया।

जासूस पुलिस निरीक्षक मार्टिन थोर्पे ने कहा, हम सिमरजीत की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं, क्योंकि उसके परिवार के सदस्य इस घटना से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हमारी पूछताछ जारी है। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति से आग्रह करूंगा, जिसके पास इस बारे में जानकारी हो कि घटनाएं कैसे घटित हुईं या जिसने भी इस घटना को अपने फोन, डैश कैमरे या डोरबेल फुटेज में कैद किया हो, कृपया आगे आकर हमारा सहयोग करें। ’’

error: Content is protected !!