Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस ने यूक्रेन के खेरसान शहर में दागे गोले, दो लोगों की मौत, 12 घायल

कीव, 18 नवंबर । दक्षिण यूक्रेन के खेरसान शहर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूस की गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन के हवाले से कहा गया है कि इस गोलाबारी में 75 वर्षीया महिला भी खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई। खेरसान क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। ओलेकसांद्र ने कहा है कि हमले में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा तबाह हो गया। बिलोजेर्का और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

error: Content is protected !!