Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखें, भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : एडीजी

मुरादाबाद, 02 सितम्बर । अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पीसी मीणा ने शनिवार को एकदिवसीय दौरे के तहत मुरादाबाद पहुंचे। एडीजी ने पुलिस लाइंस सभागार में आगामी त्योहार जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, चेहल्लुम आदि त्यौहार सकुशलता से निपटे इसको लेकर पुलिस की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने और भड़काऊ पोस्ट करने वाले षअराजक तत्वों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे एडीजी पीसी मीणा ने शहर में पैदल मार्च के बाद पुलिस लाइंस सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर जनपदीय पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आगामी त्योहार जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, चेहल्लुम आदि पर निकलने वाले जुलूस शोभायात्रा में कोई भी व्यक्ति शस्त्र, असलहों को लेकर न चलें। जुलूस व शोभायात्रा की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए। जनपदीय पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एडीजी ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्र में धर्म गुरुओं, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सामंजस्य स्थापित कराएं।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मीणा, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर, सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह, सीओ कटघर गणेश गुप्ता समेत अन्य क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!