Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा किया, भारत के चंद्र राजदूत के रूप में सदैव रहेगा कायम

नई दिल्ली, 2 सितंबर । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है।

इसरो ने शनिवार को एक्स पर बताया कि प्रज्ञान रोवर के दो उपकरण एपीएक्सएस और एलआईबीएस बंद कर दिए गए हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी को भेजा जाएगा। मौजूदा समय में रोवर की बैटरी पूरी तरह चार्ज है। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर के सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय से प्रकाश प्राप्त करके काम करने की उम्मीद है। रिसीवर चालू रखा गया है। असाइनमेंट के एक और सेट के लिए सफल जागृति की उम्मीद है, नहीं तो यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 3 की सॉफ्टलैंडिंग 23 अगस्त को चंद्रमा पर हुई थी। तब से प्रज्ञान रोवर लगातार पृथ्वी को चंद्रमा के बारे में जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था।

error: Content is protected !!