Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बीमार पत्नी की हुई मौत, बिछड़ने के गम में पति ने तोड़ा दम

– दम्पति का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

मीरजापुर, 18 नवम्बर । साथ जीने और साथ मरने का वादा तो आपने सुना होगा तो आइए हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताते हैं जो पत्नी की मौत के बाद वह भी जीवन की डोर छोड़ गया। शुक्रवार को जब बीमार पत्नी ने साथ छोड़ा तो बिछड़ने के गम में पति भी उसके पीछे चल पड़ा। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव की।

दरअसल, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव निवासी कलावती (65) और उनके पति विश्राम (70) श्रमिक थे। कुछ वर्षों से उम्र बढ़ने के कारण दोनों ने मजदूरी करना छोड़ दिया था। इसी बीच कलावती बीमार हो गई। उपचार चल रहा था, लेकिन बीमारी जाने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार शुक्रवार को कलावती की मौत हो गई। जानकारी होते ही रिश्तेदार और गांव के लोग घर पर पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच पति विश्राम शव के पास बैठ निगाह गड़ाए पत्नी को देख रहे थे और कुछ ही पल में शव पर गिरकर अचेत हो गए। जब लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह भी दम तोड़ चुके थे। गांव के लोगों ने दोनों शव को एक साथ ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृत दंपति को एक पुत्री सुनीता है, जिसका विवाह हो गया है। वह 10 वर्ष से पति से अलग रहकर 22 वर्षीय पुत्र के साथ मायके में रहती है।

error: Content is protected !!