Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुठभेड़ में महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद, 18 नवम्बर । थाना नसीरपुर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि तीन दिन पूर्व महिला की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बुधवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर हुए पथराव व फायरिंग में गोली लगने से धर्मवीर की पत्नी गीता देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एएसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस व एसओजी टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि थाना नसीरपुर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा केसरी की पुलिया पर शुक्रवार की देर रात्रि चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम लखनई की तरफ से आती एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पुत्र छोटेलाल निवासी लखनपुर थाना नसीरपुर बताया है। जिसके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एएसपी ने बताया कि यह वही मोहित है जिसने महिला की गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना का यह मुख्य आरोपी है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!