Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड के गिरिडीह में पेड़ से टकराई बारातियों की स्कार्पियो, छह की मौत

गिरिडीह, 18 नवंबर । झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मौका मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है कि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजोडीह निवासी डॉ. फारूक अंसारी के पुत्र की शादी थी। हादसाग्रस्त स्कार्पियो साहिर अंसारी की थी। वह ही उसे चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि बारात में जाने के लिए स्कार्पियो को लोग किराये पर लेकर मुफ्फसिल थाना इलाके के टिकोडीह गांव गए थे। बारात में शामिल होकर सभी वापस घर बिरनी लौट रहे थे। रास्ते में बाघमारा गांव के पास यह हादसा हो गया। पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

error: Content is protected !!