Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़

रांची, 31 जुलाई । रांची में सोमवार सुबह से ही मलमास यानी पुरुषोत्तम मास की चौथी सोमवारी पर सुबह से ही पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहाड़ी मंदिर में अहले सुबह से ही नामकुम के स्वर्णरेखा घाट से जल लेकर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण कर रहे हैं। राजधानी रांची के चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम, लोवाडीह , कोकर, लालपुर, बरियातू, बुटी मोड, हिनू, हरमू, किशोरगंज सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मंदिरों में बोल बम, हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज रहा है। सुबह से ही बच्चे, महिला, पुरुष ,युवा और बुजुर्ग सभी लोग मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण कर रहे हैं। लोग बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण कर सुख समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।

पंडित मनोज पांडे ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार सोमवार के व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, और जीवन -मृत्यु से छुटकारा मिल जाता है। पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।

error: Content is protected !!