Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिंगापुर के विकास में सिखों का अहम योगदानः लॉरेंस वोंग

सिंगापुर, 31 जुलाई । सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि देश के विकास में सिखों ने अपनी संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए विविध क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है। उन्होंने यह टिप्पणी रविवार को सिख सलाहकार बोर्ड (एसएबी) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित रात्रिभोज में की।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने-अपने व्यवसाय में खुद को साबित किया है और विविध क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है। सबसे खास यह है कि सिखों ने सिंगापुर में अपनी संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए यह सब किया। वोंग ने कहा अन्य समुदायों की तुलना में सिखों संख्या कम हो सकती है लेकिन सिंगापुर में आपका योगदान इससे कहीं अधिक है।

error: Content is protected !!