Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में घुसपैठिये को मार गिराया

श्रीनगर, 31 जुलाई । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देररात घुसपैठिये को मार गिराया। इसके बाद जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सीमा रक्षकों ने इस घुसपैठिए को बार-बार चेताया। घुसपैठिये ने हर बार चेतावनी को नजरअंदाज किया। वह देररात करीब 1ः50 बजे अरनिया सेक्टर में जबोवाल सीमा चौकी के पास सीमा बाड़ को पार कर चकमा देने के लिए इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान जवानों की गोलीबारी में वह मारा गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 जुलाई को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था।

error: Content is protected !!