Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देश के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब

देश के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब

नई दिल्ली, 17 जुलाई । देशभर के शिव मंदिरों और देवालयों में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवती अमावस्या और सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर लोगबाग जन बच्चों के साथ भगवान शंकर को जल और बेल पत्र चढ़ाने के लिए कतारबद्ध हैं।

उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने तड़के गंगा नदी में पावन स्नान किया। सावन के दूसरे सोमवार पर विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में लोग भगवान विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे हैं। चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर पयस्वनी नदी में स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग दूरदराज से पहुंचे हैं।

सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड के देवघर में भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और शिव भक्त पहुंचे। उन्होंने बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में माहौल शिवमय है।

error: Content is protected !!