Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वंदे भारत ट्रेन के कोच में बीना के पास लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

वंदे भारत ट्रेन के कोच में बीना के पास लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

भोपाल, 17 जुलाई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में सोमवार सुबह आग लग गई। बीना से पहले कुरवाई केथोरा के पास यह हादसा हुआ है। जैसे ही आग लगने का पता चला तुरंत ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। दमकल टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत (20171) सोमवार सुबह 5ः40 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। सुबह करीब 7ः10 बजे बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की जानकारी लगते ही तुरंत उसे रोक दिया गया।

इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक आग बैटरी से लगी। फिलहाल दमकल टीम मौके पर है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!