Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चंद्रपुर जिले में झील में घूमने गए 4 लोगों की डूबने से मौत

चंद्रपुर जिले में झील में घूमने गए 4 लोगों की डूबने से मौत

मुंबई, 16 जुलाई (हि.स.)। चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील में रविवार को घूमने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज ज़ाडे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में हुई है। इस मामले की जांच चंद्रपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार, चंद्रपुर जिले में स्थित घोड़ाजारी झील एक पर्यटक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस झील में रविवार को 8 लोग घूमने आए थे। इनमें से कुछ लोग झील के किनारे सेल्फी लेते हुए स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक चार लोग झील में डूबने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। हालांकि इन लोगों ने किसी तरह इन चारों के शव को झील से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!