Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिमला के रोहड़ू में किशोर को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने के सभी सात आरोपित गिरफ्तार

शिमला, 06 अगस्त । शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के टिक्कर स्थित बाजार में 15 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने और पिटाई करने वाले सभी सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शर्मनाक कृत्य में शामिल आरोपितों में एक नाबालिग भी है। अन्य आरोपितों में दुकानदार और अन्य स्थानीय लोग हैं। नाबालिग का वीडियो बनाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से वायरल करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। दो दिन पहले रोहड़ू पुलिस ने इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि इस घटना में संलिप्त सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दुकानदार के साथ वीडियो बनाकर इसे वायरल करने वाले और पीड़ित किशोर की पहचान को उजागर करने वाले शामिल हैं। आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपितों के मोबाइल कब्जे में लेकर सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बालक की आंखों में मिर्ची भी डाली गई। बालक पर चोरी का आरोप होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना 31 जुलाई की है। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। रोहड़ू पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323 और 75 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!