Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप से दर्जनों इमारतें गिरीं, 20 लोग घायल

बीजिंग, 06 अगस्त । चीन के शानदोंग प्रांत में आधीरात बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इस प्रांत के देझाउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। चाइना अर्थक्विक नेटवर्क्स सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह ढाई बजे महसूस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भूकंप के झटकों से दर्जनों इमारतें भरभरा कर गिर गईं। इस दौरान कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र देझाउ शहर के दक्षिण में 26 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में भी 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था।

इस साल दुनिया तुर्किए में भूकंप से हुई भारी तबाही देख चुकी है। तुर्किए में 6 फरवरी को आए भीषण भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई। इस वजह से तुर्किए और सीरिया में 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं, 80 हजार लोग जख्मी हुए। दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। यह नुकसान तुर्किए की जीडीपी के चार प्रतिशत के बराबर है।

error: Content is protected !!