Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, 19 समर्थक गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 06 अगस्त । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। कराची में प्रदर्शन कर रहे 19 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान की जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को तोशाखाना मामले में इमरान खान को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। उन्हें पांच साल की अवधि के लिए राजनीति से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची पुलिस ने कहा कि पार्टी के पांच समर्थकों को कराची प्रेस क्लब के बाहर से गिरफ्तार किया गया। 11 समर्थकों को जिला मालिर से, पांच को शराफी गोथ से, छह को कायदाबाद से और तीन को उत्तरी नाजिमाबाद ब्लॉक-के से गिरफ्तार किया गया। पीटीआई ने कहा है कि पूरे देश ने सत्र अदालत के फैसले को खारिज कर दिया है। वकीलों सहित पीटीआई समर्थकों ने लाहौर में उनके जमान पार्क आवास के बाहर इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी गिरफ्तारी और तीन साल की जेल की सजा और पांच साल के लिए राजनीति से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इमरान खान का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अपेक्षित थी। अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में इमरान खान ने कहा कि जब उनका वीडियो संदेश सभी (पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों) तक पहुंच जाएगा, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!