Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर लें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभः डॉ. मांडविया

नई दिल्ली, 20 नवंबर ।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में आयुष्मान भाव स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया। डॉ. मांडविया ने कई लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और अन्य लोगों से आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने का आग्रह किया ताकि वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

डॉ. मांडविया ने स्वास्थ्य मंडप में विभिन्न स्टालों और बूथों का दौरा किया, जिसमें सरकार की स्वास्थ्य पहलों और योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ उन्होंने नुक्कड़ नाटक, खेल, क्विज़ के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बूथ का दौरा करते हुए डॉ. मांडविया ने जनता के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के स्टॉल पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए कहा कि ये कार्ड वंचितों को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जन औषधि के स्टॉल का भी दौरा किया और आगंतुकों के साथ बातचीत की और उनसे जेनेरिक दवाएं खरीदने का आग्रह किया।

error: Content is protected !!