Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दूसरी बच्ची के जन्म पर महिला को छह हजार की सहायता देगी पंजाब सरकार

दूसरी बच्ची के जन्म पर महिला को छह हजार की सहायता देगी पंजाब सरकार

वित्तीय सहायता से बच्चियों के घट रहे लिंग अनुपात में होगा सुधार: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 30 जून । पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब पंजाब सरकार ने दूसरी बच्ची के जन्म देने वाली महिला को छह हजार रुपये की वित्तीय मदद देगी।

राज्य के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लड़की के जन्म के बाद छह हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म के लिए पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि लड़की के जन्म के बाद छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किये जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत छह हजार रुपये का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक, डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगनवाड़ी सेंटरों में आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना जरूरी है।

error: Content is protected !!