Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इस्तीफा देने निकले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को वापस आवास लौटना पड़ा

इस्तीफा देने निकले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को वापस आवास लौटना पड़ा

– रास्ते में लोगों की भीड़ के चलते राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री

इंफाल, 30 जून । अब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। शुक्रवार दोपहर वे राज्यपाल से मुलाकात के लिए निकले, लेकिन रास्ते में लोगों की भीड़ के चलते वे राजभवन नहीं पहुंच पाए और वापस अपने आवास लौटना पड़ा। सड़क पर गाड़ियां चलने की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था। हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष सड़क पर उतर आए थे।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह 08 बजे अपने आवास पर अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में दोपहर 01 बजे राज्यपाल से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। दोपहर 01 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात के लिए निकल नहीं पाए, क्योंकि लोगों की भीड़ और अधिक बढ़ती गई। आखिरकार फिर से दोपहर 03 बजे राज्यपाल से मुख्यमंत्री के मुलाकात का समय निर्धारित किया गया। इस मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ निकले, लेकिन सड़क पर गाड़ियां चलने की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था। हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष सड़क पर उतर आए थे। इसलिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को राज्यपाल के साथ मुलाकात का कार्यक्रम लगातार टालकर वापस आवास लौटना पड़ा।

मुख्यमंत्री आवास को घेर कर रखने वाले लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने से स्थितियां बदल नहीं जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने का कोई औचित्य नहीं है। इसी बीच समर्थकों के उत्तेजना को देखते हुए आखिरकार मणिपुर के मंत्री गोविंद सिंह को लोगों के सामने आकर यह घोषणा करनी पड़ी कि एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इस घोषणा के बाद लोगों की उत्तेजना अवश्य शांत हुई। लोग खबर लिखे जाने तक सड़कों पर उसी तरह जमे हुए थे।

error: Content is protected !!