Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पलवल: युवती के घर में घुस कर रेप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल: युवती के घर में घुस कर रेप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल, 30 जून  । शुक्रवार को यहां अपने घर में सो रही एक युवती को हथियार से डराकर दुष्कर्म किया गया। वारदात के दाैरान युवती के माता-पिता कमरे में पहुंचे तो उन पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। उटावड थाना पुलिस ने एक नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल हथीने के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में एक कमरे में सोई हुई थी व दूसरे कमरे में उसके माता-पिता सोए हुए थे। उसी दौरान सुबह के करीब 3 बजे गांव का ही निवासी आमिर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि युवक ने आते ही उसके मुंह पर हाथ रखकर दबा दिया, उसके साथ एक अन्य लड़का भी था, जिसे वह नहीं जानती। इसके बाद आमिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर अपनी जेब से देसी कट्टा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके माता-पिता नींद से जाग गये। वे उसके कमरे में आ गए। आरोपी आमिर ने जेब से निकाला देसी कट्टा तान दिया और कहा कि यदि उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तुम्हें और तुम्हारी बेटी को जान से खत्म कर दूंगा।

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पीडिता के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!