
अपने बच्चों में सनातनी बनने के संस्कार डालें : साध्वी ऋतंभरा
जोधपुर, 23 जून । अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाली साध्वी ऋतंभरा शुक्रवार सुबह जोधपुर पहुंची। वे निजी कार्य से यहां आई है। जोधपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर कई लोगों ने स्वागत सत्कार किया। माला पहनाकर साध्वी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने संक्षिप्त बात में कहा- भारतीय माता-पिता को अपने बच्चों में सनातनी बनने के संस्कार डालने चाहिए जिससे कि वह अपने धर्म के प्रति आस्था रखें। राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि 500 साल से हमारे पूर्वज किसका इंतजार कर रहे थे। अब 2024 में हमारा यह सपना पूरा हो रहा है इसलिए आंखों में खुशी के आंसू है। वे आज जोधपुर में किसी शादी समारोह हिस्सा बनने आई है।
लव जिहाद का बयान बना था चर्चा :
उल्लेखनीय है कि गत दिनों इंदौर में साध्वी ऋतंभरा ने लव जिहाद को लेकर मंच से बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि युवतियों को अब लव जिहाद के दानवों के खिलाफ दुर्गा बनना होगा। उन्होंने हिंदू युवतियों को दुर्गा वाहिनी में शामिल होने का आह्वान किया।

