Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत की एकता और अखंडता में श्यामा प्रशाद मुखर्जी की अहम भूमिका : जयराम

भारत की एकता और अखंडता में श्यामा प्रशाद मुखर्जी की अहम भूमिका : जयराम

शिमला, 23 जून (हि. स.)। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सभी बूथों पर बलिदान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बहुत बड़ा योगदान भारत की एकता के रहा है। परमिट व्यवस्था का सिस्टम जम्मू कश्मीर में अंदर जाने के लिए लागू था। मुखर्जी ने उसका विरोध किया और उसके बाद निर्णय किया कि अगर इस सारे मामले को लेकर के उस समय की केंद्र सरकार अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो वह स्वयं नियमों का उल्लंघन करके जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश करेंगे।

उन्होने कहा कि उस दृष्टि से मुखर्जी ने एक आंदोलन का नेतृत्व किया और लखनपुर के पास पठानकोट के आगे पहुंचने के बाद जैसे ही उन्होंने जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश किया तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उसके पश्चात उनको जेल में रखा गया और कुछ वर्षों तक जेल में रहने के बाद भी उनका किसी कारण से देहांत हो गया। जिसका कारण का अभी तक पता नहीं लगा पाया है।

जय राम ने कहा कि मुखर्जी की मृत्यु का रहस्य आज तक शोध का विषय बना हुआ है। जिसकी जानकारी सही रूप में नहीं मिल पाई। लेकिन आखिरकार मुखर्जी ने इस आंदोलन का नेतृत्व कर अपना बलिदान दिया उसके उपरांत यह परमिट व्यवस्था समाप्त हुई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और भी देश में समाप्त कर दी गई। पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा दायक है। श्यामा प्रसाद जी के बलिदान को पूरे देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनके बलिदान का हम हमेशा स्मरण करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!