Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गैंगरेप में शामिल पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग: साठ घंटे बाद भी नहीं उठाया शव, भाजपा कमेटी पहुंची खाजूवाला

गैंगरेप में शामिल पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग: साठ घंटे बाद भी नहीं उठाया शव, भाजपा कमेटी पहुंची खाजूवाला

बीकानेर, 23 जून । खाजूवाला में दलित युवती के साथ गैंग रेप और मर्डर में आरोपी पुलिसकर्मियों सहित अन्य को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े परिजनों ने मौत के लगभग 60 घंटे बाद भी शव नहीं उठाया। परिजनों की मांग है कि गैंगरेप-मर्डर में शामिल दो पुलिसकर्मियों सहित सभी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें। इस मामले में मृतका के पिता को धमकाने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें। तभी शव उठाएंगे। खाजूवाला में धरना अब पुलिस थाने की बजाय मोर्चरी के आगे पहुंच गया है। ऐसे में एक दिन पहले जो मामला सुलझता हुआ लग रहा था अब वह बड़ा रूप लेता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर भाजपा अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरने खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने तीन नेताओं की एक कमेटी बनाकर उन्हें मौके पर जाने के लिए कहा है। इस कमेटी के पार्टी के एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, विधायक अनिता भदेल और जोधपुर नगर निगम की मेयर वनिता सेठ शामिल हैं जो शुक्रवार को बीकानेर होकर खाजूवाला पहुंच गए हैं। कैलाश मेघवाल पहले से ही पूर्व संसदीय सचिव डा.विश्वनाथ मेघवाल के साथ मिलकर इस मोर्चे पर पहुंच चुके थे। दूसरी ओर पुलिस ने यहां तीन साल से अधिक समय से कार्यरत छह पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

चर्चा का विषय है मंत्री गोविंदराम की चुप्पी

राजस्थान में दलित नेता के रूप में पहचान रखने वाले खाजूवाला के ही विधायक-मंत्री गोविंदराम मेघवाल की पूरे मामले में चुप्पी और दूरी चर्चा का विषय बनी हुई है। गोविंदराम खुद इसी इलाके से विधायक-मंत्री है। मेघवाल के पुत्र गौरव पूगल पंचायत समिति के प्रधान है। पत्नी और बेटी जिला परिषद सदस्य है। खुद मेघवाल दलितों में दबंग नेता माने जाते हैं इसके बावजूद इस मामले में खुलकर नहीं आने पर खाजूवाला में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जब खाजूवाला में मृतका के परिजन न्याय की मांग करते हुए धरना दिए बैठे थे उस वक्त वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में हवाई दौरा कर रहे थे।

विधायक भदेल बोलीं, बेटियां सुरक्षित नहीं

खाजूवाला दलित युवती गैंगरेप-मर्डर मामले में भाजपा की ओर से गठित कमेटी की सदस्य प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अनिता भदेल बीकानेर पहुंच गई है। यहां से पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, देहात भाजपा अध्यक्ष जलमसिंह भाटी के साथ खाजूवाला के लिए रवाना हुई। भदेल ने कहा, खाजूवाला की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है। रक्षक ही भक्षक बने दिख रहे हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म राजस्थान में हो रहे हैं। इस मामले में पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे।

कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित

बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दरअसल, मनोज और दिनेश दोनों का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दोनों पीड़िता को अस्पताल में ले जाते दिख रहे हैं। फिर मौके से भाग जाते हैं।

error: Content is protected !!