Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पहले दिन के आंकड़े आये सामने

बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘सैक्निल्क’ की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद 160 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की कमाई उम्मीद से कम बताई जा रही है। आगे दो दिन का वीकेंड है, ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार की छुट्टियों में जबरदस्त कलेक्शन करेगी।

error: Content is protected !!