Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर में शांति और सौहार्द बहाली जरूरी: अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली 29 जुलाई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों का संगठन इंडिया मणिपुर में पुन: शांति और सौहार्द की बहाली चाहता है। इसी उद्देश्य से विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल आज (शनिवार) मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि हमारा मकसद है कि मणिपुर में फिर से शांति और सौहार्द बहाल हो। वहां पीड़ितों की मदद की जानी चाहिए और लोगों के पुनर्वास पर काम होना चाहिए। हम वहां इन मुद्दों को उठाएंगे। हम मणिपुर की राज्यपाल से मिलकर उन्हें हालात की जानकारी देंगे।

यात्रा पर जा रहे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद में मणिपुर पर चर्चा हो। मणिपुर में जंग जैसा माहौल है।

मणिपुर दौरे पर जा रहे राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लोगों को सुनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि वहां जाकर सभी समुदायों की बात सुनी जाए।

उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज से दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर है। जहां वे हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे, उनकी स्थिति से रूबरू होंगे।

मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

error: Content is protected !!