Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सुपरस्टार रितेश पांडे का नया गाना ‘बरसेला सावनवा’ रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना ‘बरसेला सावनवा’ रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। रितेश के इस गाने पर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालु भी झूमने लगे। सावन के महीने को बाबा भोलेनाथ का पूजन करने के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। इसी को लेकर रितेश पांडे का यह गाना है, जिसे 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव की केमिस्ट्री लाजवाब है।

गाना ‘बरसेला सावनवा’ को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सभी को पसंद आएगा और आप का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा।

गायिका प्रियंका सिंह का कहना है कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती की ओर से बेहद शुभ होता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं। ‘बरसेला सावनवा’ के गीतकार आरआर पंकज और संगीतकार विकी वॉक्स हैं।

error: Content is protected !!