Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने दूसरे दिन की जबरदस्त कमाई

बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 29 जुलाई को जबरदस्त कमाई की है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ का कलेक्शन किया है।

निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, यह संख्या उम्मीद से कम थी, फिर भी फ़िल्म ने अच्छी शुरुआत की। अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो संतोषजनक हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ का कलेक्शन किया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने दो दिन में 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक कुल 27.10 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का बजट 160 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशन में लौट आए हैं। ‘गली बॉय’ के बाद आलिया और रणवीर एक बार फिर फैमिली ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आलिया ने एक बंगाली लड़की और रणवीर ने एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है।

error: Content is protected !!