Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ठाणे : सरकारी बस में लगी आग, 50 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई, 30 जुलाई । ठाणे शहर के सेंट्रल मैदान के पास रविवार को सुबह ठाणे नगर परिवहन (टीएमटी) की एक बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगते बस के पिछले दरवाजे से 50 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड ने बस में लगी आग पर काबू पाया।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 50 यात्रियों को लेकर ठाणे नगर परिवहन (टीएमटी) की बस भिवंडी शहर के नारपोली से चेंदणी कोलीवाड़ा की ओर जा रही थी। बस जैसे ही ठाणे के सेंट्रल मैदान के पास पहुंची, उसी समय बस के इंजन में आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत यात्रियों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस घटना कोई घायल नहीं हुआ। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!