Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

 पुणे में बम धमाका कराने की साजिश में विदेशी का हाथ, आतंकियों का मददगार इंजीनियर गिरफ्तार

मुंबई, 30 जुलाई । पुणे में बम धमाका की साजिश रचने में विदेशी हाथ होने की जानकारी एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) को मिली है। हालांकि, विदेशी आतंकी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उसकी गहन तलाश की जा रही है। एटीएस को यह जानकारी आतंकियों को वित्तीय मदद मुहैया करवाने वाले गिरफ्तार मैकेनिकल इंजीनियर से पूछताछ के दौरान मिली है।

एटीएस की टीम ने शनिवार को रत्नागिरी जिले से आतंकियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने वाले मैकेनिकल इंजीनियर निसाब नसरुद्दीन काजी (उम्र 27) को गिरफ्तार किया है। एक एटीएस अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर रविवार को बताया कि निसाब नसरुद्दीन काजी की वार्षिक आय करीब 15 लाख रुपये है। काजी इसी आय का कुछ हिस्सा आतंकियों को भेजता था। उसके बैंक खाते से कई आतंकियों को पैसे भेजे जाने की जानकारी अब तक जांच में मिली है।

एटीएस ने काजी की गिरफ्तारी इससे पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकू साकी (24), मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूसुफ खान (23) और अब्दुल कादिर दस्तगीर पठान (उम्र 32) की निशानदेही पर की है। इन चारों पर पुणे में बम धमाका रचने की साजिश रचने का आरोप है।

दरअसल, पुणे जिले के कोथरुड पुलिस स्टेशन की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि दोनों दुर्दांत आतंकी हैं और इन दोनों पर एनआईए ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों से गहन छानबीन के बाद पुलिस ने तीसरे आतंकी को गिरफ्तार किया था और शनिवार को इनका चौथा साथी इंजीनियर पकड़ा गया है। एटीएस की टीम इस मामले में विदेशी नागरिक की गहन तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!