Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉस्टल में जहरीला खाना खाने से 48 खिलाड़ियों की तबियत बिगड़ी

चंडीगढ़, 29 जुलाई । पंजाब के मोहाली स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉस्टल में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले खिलाड़ी नाश्ता करने के कुछ समय बाद ही उलटियां करने लगे। खिलाड़ियों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक इन खिलाड़ियों ने सामान्य की भांति शनिवार की सुबह नाश्ते के वक्त दलिया खाया था, जिसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई। खिलाड़ियों के मुताबिक दलिया में छिपकली गिरी हुई थी, लेकिन अभी तक इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

सिविल अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों के अनुसार खिलाड़ियों की हालत स्थिर है। इस बीच पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांग ली है।

error: Content is protected !!