Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एग्जिट पोल के नतीजे को बीआरएस ने बताया बकवास, कहा- तीन दिसंबर को आएंगे असली नतीजे

नई दिल्ली, 30 नवंबर  । तेलंगाना विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग का समय अब समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार शाम पांच बजे तक राज्य में 63.94 प्रतिशत तक वोटिंग हुई थी। चुनाव के लिए वोटिंग का वक्त समाप्त होते ही टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल आने शुरू हो गए। एग्जिट पोल ने तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई गई है। इस एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटीआर राव ने इसे बकवास बताया।

बीआरएस नेता केटीआर राव ने कहा कि यह अतार्किक एग्जिट पोल है। कई मतदान केन्द्रों पर लोग अभी भी मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का 5:30 बजे एग्जिट पोल की अनुमति देना हास्यास्पद है, जब लोग रात 9 बजे तक वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। यह बहुत हास्यास्पद है। उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ता को कहा कि इस एग्जिट पोल पर विश्वास न करें।

error: Content is protected !!