Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दस क्विंटल चांवल के साथ चोरी के 03 आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 30 नवंबर । जिले के बोधघाट पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर चांवल मिल से चोरी हुई 10 क्विंटल चांवल के साथ चोरी के आरोपी तीन आरोपितों किशोर सिन्हा, किशोर सेवक, इरफान सिद्धकी को गिरफ्तार किया है।कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायिक रिमांड पर आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशफाक हुनानी निवासी प. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत कुछ दिनों से उसके राइस मिल में रखे चावल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा हैं, महसूस होने पर अपने स्टाफ हमाल से पूछताछ किये कोई पता नहीं चल रहा हैं। प्रार्थी ने बताया कि 20 प्लास्टिक बोरी चावल कुल 10 क्विंटल चावल दीवाल किनारे छल्ली बनवाकर रखा जिसे बाद में देखा तो बोरी वहां पर नहीं था चोरी हो गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच के दौरान मिल के हमाल से पूछताछ किया गया। उसने बताया कि कि वेयर हाउस के बाजू में रहने वाले व्यक्ति किशोर सिन्हा तथा किशोर सेवक को मिल के दिवार तरफ आते जाते देखा हैं, जिससे संदेह होने पर किशोर सेवक तथा किशोर सिन्हा से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया। जिन्होंने उपरोक्त चावल को चोरी करना तथा घटना में अपने साथ इरफान सिद्दिकी को शामिल होना बताया।चोरी किये गए चावल को बरामद करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपितों किशोर सिन्हा, किशोर सेवक, इरफ़ान को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!