Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रामास्वामी का ट्रंप को माफी व उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का वादा

वाशिंगटन, 2 सितंबर । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से दावेदारी कर रहे भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी ने वादा किया है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने पर अपने कार्यकाल के पहले ही दिन ट्रंप को माफी का वादा भी किया।

एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में रामास्वामी ने कहा कि उनके पास अपने साझा आदर्शों के इर्द-गिर्द इस देश को फिर से एकजुट करने का अवसर है। उम्मीद जताई कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे को और आगे ले जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह और ट्रंप अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए अमेरिका के दो पहले उम्मीदवार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया के वे और ट्रंप 90 फीसदी से अधिक नीतियों को लेकर गहराई से जुड़े हुए हैं, बस कुछ छोटे मतभेद हैं।

रामास्वामी ने कहा कि वह ट्रंप की नीतियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने अपने पूरे चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप की जमकर तारीफ की और वादा किया कि व्हाइट हाउस में उनके कार्यकाल के पहले दिन ही पूर्व राष्ट्रपति को किसी भी संभावित दोषसिद्धि से माफ कर दिया जाएगा। इससे पहले ट्रंप भी रामास्वामी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। ट्रंप ने रामास्वामी को एक स्मार्ट युवा व्यक्ति करार दिया था।

error: Content is protected !!