Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोर्ट में मिले तृणमूल के दो दिग्गज, पार्थ और शोभन ने की मुलाकात

कोलकाता, 02 सितंबर । एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास रहे दो नेता राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने अलीपुर कोर्ट में एक दूसरे से मुलाकात की है। शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के बाद से प्रेसीडेंसी सेंट्रल जेल में बंद पार्थ और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया था। यही अन्य मामले में पेशी के लिए कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी भी अपनी महिला मित्र बैसाखी बैनर्जी के साथ आए हुए थे। बैसाखी की वजह से शोभन ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक का केस किया है जबकि दूसरी ओर पार्थ अपनी महिला मित्र के घर में करोड़ों रुपये छुपा कर रखे थे जिसकी वजह से जेल में हैं। जैसे ही शोभन को पता चला कि पार्थ पेशी के लिए आए हैं तो वह उनसे मिलने जा पहुंचे। हालांकि प्रोटोकॉल के मुताबिक पुलिस हिरासत में किसी भी कैदी से किसी दूसरे को मिलने की अनुमति नहीं होती है इसलिए उन्होंने दूर से ही बात की। पार्थ चटर्जी की सेहत के बारे में खबर ली जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा नहीं हूं।

शोभन ने कहा कि 45 सालों से पार्थ से मधुर संबंध रहे हैं। आज मुझे पता चला कि वह इस कोर्ट परिसर में मौजूद हैं जहां मैं हूं तो मैं कैसे मुलाकात नहीं करता। शोभन ने कहा कि पार्थ चटर्जी परिस्थिति के शिकार हैं। फिलहाल वह आरोपित है दोषी साबित नहीं हुए हैं। मुझे भी केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी और राज्य प्रशासन में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। राजनीति इन दोनों को नियंत्रित करती है।

error: Content is protected !!