
जोखिम नहीं उठाएं, सरकार, प्रशासन व एनडीआरएफ के निर्देशों का पालन करें नागरिक : शेखावत
जोधपुर, 18 जून । केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने चिंता जताई है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने राजस्थान में भी जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से किसी भी प्रकार जोखिम नहीं उठाने का आग्रह किया है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सांचैर के सुरावा बांध के टूटने पर भी चिंता जताई और कहा कि इस बांध का टूटना बड़ी घटना है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत चक्रवाती बिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्रों विशेषकर जोधपुर और आस’-पास के क्षेत्रों में के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने सांचैर के सुरावा बांध के टूटने को बड़ी घटना बताया और कहा कि वहां के रहवासियों को सुरक्षित किया जाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके लिए राज्य सरकार को से तीव्र गति से काम करना होगा। राहत एवं बचाव में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई हैं। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी प्रकार जोखिम नहीं उठाएं। सरकार, प्रशासन और एनडीआरएफ के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

