
जो सत्तर साल में नहीं हुआ उसे मोदी सरकार सरकार ने कम समय मे कर दिखाया : राम चन्द्र यादव
अयोध्या 18 जून । रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर रविवार को रुदौली डाक बंगले में पत्रकार वार्ता कर उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष में विकास कार्य हुआ, जो बीते 70 वर्ष में नहीं हो पाया।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। विधायक ने कहा कि यह रुदौली का सौभाग्य है कि केंद्र सरकार के सभी बड़े प्रोजेक्ट क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। रुदौली के अमराई गांव में मंडलीय अटल आवासीय कालेज का निर्माण हो चुका है। राजकीय आयुर्वेदिक मेंडिकल कालेज का निर्माणाधीन भवन ग्राम में चल रहा है। ग्राम फेलसंडा में मंडलीय खाद्य व औषधि प्रयोगशाला का निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। पर्यटन विभाग की तरफ से मेघामुनि आश्रम का सौंदर्यीकरण का बजट स्वीकृत हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनविकास योजना के तहत मवई आईटीआई का धन स्वीकृत हो गया। शुजागंज क्षेत्र के रौनाही तटबंध पर पंपिंग कैनाल व कुशहरी में ट्रामा सेंटर की जल्द स्वीकृत मिलने की उम्मीद है।

