Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

धर्मशाला की पहचान को नया आयाम देगा कांगड़ा वैली कार्निवल : सुधीर शर्मा

धर्मशाला की पहचान को नया आयाम देगा कांगड़ा वैली कार्निवल : सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 18 जून । विधायक सुधीर शर्मा ने रविवार को कांगड़ा वैली कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ धर्मशाला की पहचान को नया आयाम देगा। उन्होंने इस अवसर पर काँगड़ा वैली कार्निवल के आयोजन के लिये दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इसके आयोजन को ओर बड़े स्तर पर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आयोजन जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के संकल्प में सहायक सिद्ध होगा। इससे धर्मशाला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे बड़े इवेन्ट्स को आयोजित करने के नए आयाम खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि अपनी नैसर्गिक सुंदरता के चलते धर्मशाला का नाम विश्व मानचित्र पर अंकित है। देश और विदेश के कोने-कोने से वर्ष भर लोग यहां भ्रमण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए कईं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन के साथ धर्मशाला एक सार्थक कांफ्रेंस गणतव्य बनकर भी उभरा है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला एक रमणीय पर्यटन और धार्मिक स्थल तो है ही, अब सरकार धर्मशाला को एक ‘बिग इवेन्ट्स सिटी’ के रूप में भी विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने विधायक को सम्मानित करते हुए कार्निवल के आयोजन में उनके मार्गदर्शन के लिये आभार जताया।

इससे पहले उन्होंने धर्मशाला से हरिपुर के लिये एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस को पुलिस मैदान से हरी झंडी दी।

error: Content is protected !!