Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उप्र में मेघ गर्जना व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

कानपुर, 29 जुलाई । आसमान में आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 और 30 जुलाई को मेघ गर्जना एवं वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी देते हुए शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 4.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही। कानपुर में 4.4 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, गया, बालासोर और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान पर है।

error: Content is protected !!