Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘फॉक्सकॉन’ के चेयरमैन यंग लियू ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

गांधीनगर, 29 जुलाई । विश्व की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादक कंपनी ‘फॉक्सकॉन’ के चेयरमैन यंग लियू ने शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। गुजरात में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2023 में सहभागी होने आए ‘फॉक्सकॉन ‘ के चेयरमैन यंग लियू पहली बार गुजरात आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ इस मुलाकात बैठक के दौरान उन्होंने भारत में अपनी कंपनी का उत्पादन प्लांट स्थापित करने की प्रतिबद्धता दर्शायी।

मुख्यमंत्री पटेल ने बैठक के दौरान उन्हें गुजरात द्वारा घोषित ‘सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2022-27’ में मिलने वाले लाभों तथा अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात देश का सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने कहा कि उनके संभावित निवेश में गुजरात सबसे आगे रहेगा।

इस मुलाकात बैठक में मुख्य सचिव राज कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंकज जोशी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी सचिव विजय नेहरा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!