Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तमिलनाडु की तीन नदियों का जल राम मन्दिर के निर्माण में होगा समर्पित

लखनऊ, 29 जुलाई । राम जन्मभूमि पर चल रहे मन्दिर निर्माण में तमिलनाडु की तीन प्रमुख नदियों के जल को समर्पित करने के लिये लाये गये जल कलश का कुर्सी रोड स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यालय में पूजा अर्चन किया गया।

इस मौके पर हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस जल को रविवार को अयोध्या के राम मन्दिर के निर्माण में समर्पित किया जायेगा। इससे पहले अखिल भारत हिन्दू महासभा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एम. रमेश बाबू के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कावेरी, महामहम और पोत्रामरई नदी के जल कलश को लेकर कल देर रात्रि यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचा।

शनिवार की सुबह पूरे विधि-विधान के साथ जल कलश का पूजन करने के बाद प्रतिनिधि मण्डल राम जन्मभूमि पर चल रहे मन्दिर निर्माण में जल को समर्पित करने के अयोध्या के लिये रवाना हो गये। राम मन्दिर के लिये 108 किलो चांदी का छत्र भी सौंपा जायेगा। तमिलनाडु से आये प्रतिनिधि मण्डल में हिन्दू महासभा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एम रमेश बाबू के अलावा ए रविराज, सेंथिल मुरूगन, एस आनन्द और चतुर्गिरी मुलगई मारसिदल शामिल थे।

error: Content is protected !!