Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायगढ़ जिले में 107 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

मुंबई, 08 दिसंबर । रायगढ़ जिले में स्थित खोपोली में आंचल केमिकल नामक दवा कंपनी में छापा मारकर पुलिस ने 107 करोड़ का एमडी पाउडर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। खोपोली के ढेकू गांव में ‘इंडिया इलेक्ट्रिक पोल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ के अंदर ‘आंचल केमिकल’ में एमडी ड्रग कंपनी चल रही थी।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस को आंचल केमिकल कंपनी में ड्रग बनाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर गुरुवार को इस कंपनी में छापा मारा गया और मौके पर 85 किलो 200 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 107 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने एमडी ड्रग पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाले 15 लाख रुपये के कच्चे रसायन और 65 लाख रुपये की एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी भी जब्त की है।

इस मामले में खोपोली पुलिस स्टेशन में एंटी-नारकोटिक्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स, साइकोएक्टिव सब्सटेंस एक्ट 1985 की धारा 8सी, धारा 22सी और धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

error: Content is protected !!